नए साल के स्वागत में टेंट में रुक सकेंगे दर्शक, चलो मांडू चालां

इंदौर/मांडू। इंतजार खत्म हुआ। प्रेम नगरी मांडू में उत्सव की शुरुआत शनिवार को मां नर्मदा की आरती से होगी। अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारियों के साथ मांडू उत्सव में ट्राइबल टूरिज्म का रंग झलकेगा। विंध्य पर्वत पर करीब 2000 फीट की ऊंचाई पर आदिवासी संस्कृति, मालवा का संगम और ट्रैकिंग का रोमांच 5 दिन तक रहेगा। सांस्कृतिक आयोजनों के साथ ही कवि सम्मेलन, संगीत निशा और हॉट एयर बलून में सैकड़ों फीट की ऊंचाई तक उड़कर खूबसूरत नजारे को दर्शक देख सकेंगे। ...तो चलो मांडू चालां


मांडू उत्सव आज से पांच दिन : कलाकार रूहानी आवाज से सुरम्य वादियों में प्रस्तुति देंगे


मांडू उत्सव आज से पांच दिन : कलाकार रूहानी आवाज से सुरम्य वादियों में प्रस्तुति देंगे


29 दिसंबर : रेवा कुंड पर शाम 5:43 पर नर्मदा आरती, 5:30 से 7:30 बजे तक कलाकार प्रेम जोशुआ का म्यूजिक कंसर्ट,  7:45 से लेजर शो,  स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति।


30 दिसंबर : रेवा कुंड पर शाम 5:43 पर मां नर्मदा की आरती, 5:30 से 7:30 बजे तक नवराज हंस की रूहानी आवाज के गीत और गजल की प्रस्तुति, 7:45 पर लेजर शो। {नवराज हंस ने फिल्में ए फ्लाइंग जट्ट, सोनू के टीटू की स्वीटी और बटाला हाउस में काम किया है।


31 दिसंबर : शाम 5:43 पर मां नर्मदा की आरती, 5:30 से 7:30 बजे तक अंतरिक्ष अलोंग विथ नाइट ग्लो म्यूजिक ग्रुप द्वारा प्रस्तुति, 7:30 बजे से कवि सम्मेलन, 7:45 पर लेजर शो। {अंतरिक्ष ने एकल, 'काहे रे' को मिस्टररीरी स्टूडियोज व अनहद म्यूजिक के साथ रिलीज किया है।


1 जनवरी : शाम 5:43 पर मां नर्मदा की आरती, 5:30 से 7:30 बजे तक कबीर कैफे ग्रुप द्वारा आकर्षक प्रस्तुति, 7:45 पर लेजर शो, स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति। { संगीतकार नीरज आर्य की 'चंदरिया झीनी रे झीनी रे झीनी रे झीनी' इनकी लोकप्रिय प्रस्तुति है...जो मांडू में गूंजेगी।



Popular posts
रीवा / मॉडल साइंस कॉलेज गांधीजी की बेन किंग्सले जैसी प्रतिमा को बदलेगा; छात्रों के विरोध के बाद निर्णय लिया गया
Image
नई दिल्ली। शाहीन बाग से प्रदर्शन हटाने और सड़क खुलवाने पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट से जल्द सुनवाई की मांग की गई। मुख्य न्यायाधीश ने याचिकाकर्ता भाजपा नेता नंद किशोर गर्ग को मामला जल्द लिस्ट कराने के लिए मेंशनिंग अधिकारी के पास जाने को कहा। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में गत 15 दिसंबर से धरना प्रदर्शन चल रहा है जिसके चलते दिल्ली और नोएडा को जोड़ने वाली सड़क बंद है जिससे के आने जाने वालों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली के पूर्व विधायक और भाजपा नेता नंद किशोर गर्ग ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर मांग की है कि कोर्ट धरना प्रदर्शनों के बारे में दिशा निर्देश तय करे जिसमें कि सार्वजनिक स्थलों में धरना प्रदर्शन पर रोक लगाई जाए। याचिका में यह भी मांग की गई है कि कालिंदी कुंज के पास शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के कारण दिल्ली नोएडा रोड बंद हो गई है इसलिए वहां से प्रदर्शनकारियों को हटाया जाए।
एनपीआर में लिया जाता है देश के नागरिकों का डाटा, इसके लिए नहीं देने होते कोई भी दस्तावेज
आर्थिक सर्वेक्षण / 5 साल में 4 करोड़ नौकरियों के लिए चीन का फॉर्मूला, अगले वित्त वर्ष में जीडीपी ग्रोथ 6% से 6.5% रहने का अनुमान
Image
आर्थिक सर्वेक्षण / 5 साल में 4 करोड़ नौकरियों के लिए चीन का फॉर्मूला, अगले वित्त वर्ष में जीडीपी ग्रोथ 6% से 6.5% रहने का अनुमान