भोपाल | जेट एयरवेज समेत कुछ फ्लाइट्स बंद होने के बाद भी यहां हवाई यात्रियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस साल 1 अप्रैल से लेकर 30 नवंबर तक आठ माह में भोपाल एयरपोर्ट से हवाई सेवाओं का उपयोग करनेवाले यात्रियों की संख्या में 4.30 लाख की बढ़ोतरी हुई। 2018 में इस अवधि के दौरान भोपाल से फ्लाइट पकड़ने और यहां उतरने वाले यात्रियों की संख्या 4.94 लाख थी जो अब 87% बढ़कर 9.30 लाख हो गई है।
देश के 58 घरेलू हवाई अड्डों में सबसे ज्यादा है। यात्री विमानन सेवाओं के जानकार डॉ. तुषार कुलकर्णी कहते हैं कि दशकों से एयरलाइन कंपनियों ने इंदौर-भोपाल को एक ही एयर रूट मानकर हवाई सेवाएं दी। उनका यह मानना था कि भोपाल के यात्री इंदौर से फ्लाइट पकड़ सकते हैं। यह पहला साल रहा जब एयरलाइन कंपनियों ने भोपाल को एक अलग संभावनाओं वाला हवाई रूट मानकर यहां से नई फ्लाइट्स शुरू की। इसके बाद इंदौर में विमान यात्रियों की संख्या में तेजी से गिरावट हुई, जबकि भोपाल में लगभग दोगुनी तेजी से यात्री बढ़ गए।
इस अवधि में ... उड़ानों की संख्या में 91 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है
आठ माह में सबसे अधिक विमान यात्री जोड़ने वाले टॉप-5 एयरपोर्ट
शहर 2019 2018 अंतर
भोपाल 9.30 4.94 4.30
गोरखपुर 4.70 1.40 3.30
रांची 17.01 14.58 2.43
प्रयागराज 02.55 0.61 1.94
झरसुगड़ा 1.37 00 1.37
आंकड़े लाख में
- 44 फ्लाइट रोज भोपाल से 9 विभिन्न शहरों के लिए अाती-जाती हैं
- 80 फ्लाइट रोज इंदौर से 11 शहरों के लिए आती-जाती हैं।
2020 में भी इसी रफ्तार से बढ़ेंगे यात्री - सपोर्ट भोपाल फॉर एयर कनेक्टिविटी के सदस्य रजत पल्लव सिंह कहते हैं कि भोपाल से इस साल अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इसे देखते हुए कंपनियां नए साल में चेन्नई, कोलकाता, नागपुर, इलाहाबाद और लुधियाना जैसे शहरों को भी भोपाल से जोड़ने की मांग पर विचार कर रहीं हैं।
- भोपाल से सबसे अधिक यात्री... दिल्ली जाते हैं। मुंबई का नंबर इसके बाद आता है।
उड़ानों की संख्या 91% बढ़ीं... भोपाल एयरपोर्ट से उड़ानों की संख्या में इस दौरान 91% की बढ़ोतरी हुई। अप्रैल-नवंबर 2018 के दौरान यहां से कुल 5,239 विमान आए और गए थे, लेकिन इस बार यह मूवमेंट बढ़कर 10,043 हो गया।